Breaking News

अम्बिकापुर@तुर्रापानी स्थित तालाब के पास से निगम ने हटाया अतिक्रमण

Share

अम्बिकापुर 06 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। गांधीनगर क्षेत्र के तुर्रापानी स्थित तालाब के किनारे अवैध अतिक्रमण कर बनाए गए दो घरों को निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते द्वारा तोड़ा गया।
जानकारी के अनसार गांधीनगर थाना क्षेत्र के तुर्रापानी में स्थित तालाब के किनारे अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर निगम के दल ने पहुंच कर अवैध रूप से मकान का निर्माण कराने वाली केश कुमारी पति बच्चू सिंह तथा एक अन्य व्यक्ति का अवैध निर्माण तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि इन दोनों ही अवैध निर्माणों को निगम की टीम ने 3 माह पूर्व भी ढहाया था परन्तु इसके बाद पुन: से यहां पर इन लोगों ने अवैध निर्माण कर लिया था जिसके कारण पुन: पहुंची निगम की टीम ने दोनों अवैध निर्माणों को तोड़ दिया और सामान को जब्त कर कब्जाधारियों के ही सुपुर्दनामें में दे दिया।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply