Breaking News

बिहार@2 लोगो की गोली मारकर हत्या, एक घटे मे हुई दो बड़ी वारदात

Share


बिहार, 03 अक्टूबर 2022। बिहार मे अपराधियो का मनोबल इस तरह बढ़ गया है कि हत्या पर हत्याए हो रही है. पुलिस एक घटना को सुलझा नही पाती कि अपराधी दूसरी घटना को अजाम दे देते है. ताजा मामला राजधानी पटना से सटे मनेर का है, जहा बीती रात अपराधियो ने एक घटे मे दो अलग-अलग जगहो पर दो लोगो की गोली मारकर हत्या कर दी. इससे इलाके मे दहशत का माहौल है.
पहली वारदात रात 10:00 बजे के आसपास घटित हुई. मनेर मे मनीष नाम के युवक को अपराधियो ने एक के बाद एक तीन गोली मार दी और आराम से फरार हो गए. अस्पताल ले जाने के दौरान मनीष की मौत हो गई. मनीष, दुर्गा पूजा मेला घूमने अपने घर से आया था. हत्या करने वाले का नाम कुणाल बताया जाता है, जो मृतक के गाव का ही रहने वाला है. आक्रोशित ग्रामीणो ने गोली मारने वाले कुणाल के घर पर चढ़कर उसके ट्रक मे आग लगा दिया और हगामा करने लगे. बाद मे पुलिस ने ग्रामीणो को शात कराया. घटना के बाद पुलिस आरोपी कुणाल को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौके पर कई थानो की पुलिस फोर्स पहुच गई थी.
दूसरी वारदात मनेर थाना के ताजपुर गाव मे घटित हुई, जहा ताजपुर चौराहे के पास एक किसान को अपराधियो ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान अरविद कुमार सिह के रूप मे हुई है. अरविद कुमार किसान है और चौराहे पर हमेशा की तरह बैठते थे. गाव के ही विकास नाम के एक युवक ने उन्हे गोली मार दिया. गोली लगने के बाद सभी फरार हो गए. अरविद सिह की तड़प-तड़पकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वारदात 11 बजे रात को घटित हुई थी, पास मे ही दुर्गा पडाल है लेकिन अरविद कुमार सिह को कोई बचाने नही आया. दो घटे बाद पुलिस को सूचना मिली. इसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल आरोपी फरार है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply