अम्बिकापुर 03 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती को सेवा पखवाड़ा के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। प्रात 8 बजे स्वच्छता प्रकल्प द्वारा स्थानीय गौरी मंदिर पुलिस लाइन में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया तत्पश्चात 10.30 बजे किसान मोर्चा द्वारा किसान व जवान सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर किसान एवं जवानों को सम्मानित किया गया साथ ही खादी खरीदी को बढ़ावा देने हेतु खादी स्टॉल स्थानी घड़ी चौक में लगाया गया जिसका उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने फीता काटकर किया।प्रातः 11 भाजपा नगर मंडल द्वारा गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए महात्मा गांधी को याद किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी का व्यक्तित्व हमारे लिए सदैव प्रेरणादायक है उनके बताए हुए सत्य और अहिंसा का मार्ग हीं पूरे विश्व में शांति ला सकता है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता जिला उपाध्यक्ष प्रशांत शंकर त्रिपाठी अंबिकेश केसरी अरुणा सिंह मधुसूदन शुक्ला जन्मेजय मिश्रा विकास पांडे रूपेश दुबे सोमनाथ सिंह मनोज कंसारी आकाश गुप्ता सर्वेश तिवारी अनिल अग्रवाल अनुज एक्का, हरमिंदर टिन्नी अजय सिंह बबलू कमलेश तिवारी दुर्गा शंकर दास अनिल जयसवाल उमेश अग्रवाल शुभम अग्रवाल संदीप सोनी शैलेंद्र शर्मा विनोद दुबे प्रेमानंद तिग्गा, सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur