मानसा, 02 अक्टूबर 2022। गैगस्टर लॉरेस बिश्नोई के गुर्गे को लेकर बड़ी चौकाने वाली खबर सामने आई है। मानसा पुलिस की कस्टडी से गैगस्टर फरार हो गया है। सी.आई.ए. स्टाफ की हिरासत से गैगस्टर दीपक टीनू चकमा देकर फरार हुआ है।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार दीपक टीनू को रात के समय पुलिस एक प्राइवेट गाड़ी मे रेड पर लेकर जा रही थी। वह टीनू को बिना हथकड़ी के लेकर जा रही थी। पुलिस जब टीनू को लेकर कपूरथला से मानसा आ रही थी तभी वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
जिक्रयोग्य है कि दीपक टीनू को कपूरथला पुलिस प्रोडक्शन रिमाड पर लेकर आई थी। गैगस्टर टीनू कत्ल, फिरौती, रगदारी आदि कई मामलो मे नामजद है। दीपक टीनू को गिरफ्तार करने से पहले इस पर लाखो का ईनाम भी रखा हुआ था। यह गैगस्टर लॉरेस बिश्नोई के गैग का खास गुर्गा था।
बताया जा रहा है कि टीनू की 27 मई को सिद्धू मूसेवाला से कान्फ्रेस के दौरान बातचीत हुई थी और 29 मई को उसकी हत्या कर दी गई। सिद्धू मूसेवाला हत्याकाड मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ हो रही थी जिसके चलते मानसा पुलिस उसे रेड पर लेकर आई थी। सी.आई.ए. स्टाफ की हिरासत से गैगस्टर का फरार होना बहुत बड़े सवाल खड़े कर रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur