Breaking News

जयपुर@एसिड अटैक,दो लड़कियो को बनाया गया निशाना,सामने आया वीडियो

Share


जयपुर, 01 अक्टूबर 2022। राजस्थान की राजधानी जयपुर मे दिनदहाड़े दो लड़कियो पर एसिड फेक दिया गया. घटना ऐसी कि हर कोई हतप्रभ रह गया. एक सिरफिरा युवक बाइक पर आया और पहले एक लड़की पर तेजाब फेक दिया. घटना वाटिका गाव की सुबह के 11 बजे की है. इतना ही नही, वही युवक आगे बढ़ा और करीब 1 किलोमीटर दूर जाने के बाद वहा एक और लड़की पर एसिड फेकने का काम किया. इसके बाद मौक से फरार हो गया.
सागानेर सदर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले इस इलाके मे शनिवार सुबह ये घटना घटी. पुलिस ने बताया कि दोनो लड़कियो पर एक अज्ञात युवक ने एसिड फेक दिया. उन्हे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है. डीसीपी साउथ जयपुर ने आजतक को फोन पर बताया कि दोनो लड़किया सुरक्षित है. ऐसा प्रतीत होता है कि एसिड डायल्यूटेड था, इसलिए लड़कियो को मामूली घाव ही हुए है. पुलिस ने ये भी बताया कि दोनो लड़किया आपस मे एक-दूसरे को जानती है, ऐसा उन्हे कोई क्लू नही मिला है.
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जाच कर रही है. वही घटना के बाद आरोपी फरार है, जिसकी तलाश मे पुलिस जुटी हुई है।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply