राहुल ने तोडावली गेट से शुरू की पदयात्रा
कर्नाटक, 01 अक्टूबर 2022। भारत जोड़ो यात्रा का आज 24वा दिन है। काग्रेस नेता राहुल गाधी ने आज तोडावली गेट से पदयात्रा शुरू की है। बता दे कि 7 सितबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा के दौरान राहुल गाधी ना केवल 20 से 25 किलोमीटर की रोज़ाना यात्रा कर रहे है बल्कि समाज मे अलग-अलग वर्गो के लोगो से मिल जुल भी रहे है। 30 सितबर को राहुल गाधी केरल की सीमा पार कर कर्नाटक पहुँच गए है और वहाँ भी 21 दिनो तक यात्रा करेगे। कर्नाटक मे सात जि़लो मे 500 से ज़्यादा किलोमीटर की यात्र कर वे अगले चरण मे तेलगाना जाएँगे। कल कर्नाटक मे राहुल गाधी ने इस यात्रा को आम जनता की आवाज सुनने का एकमात्र जरिया बताया है। साथ ही उन्होने सार्वजनिक तौर पर कहा कि इसे कोई रोक भी नही सकता क्योकि यह देश की यात्रा है। इस दौरान लोगो की समस्याए सुनी जाएगी। काग्रेस नेता राहुल गाधी के अनुसार, इस यात्रा के जरिए कर्नाटक की जनता जिन समस्याओ का सामना कर रही है, उसे सामने लाया जाएगा। इस यात्रा को आम जनता से जुडऩे का एकमात्र विकल्प बताते हुए राहुल ने कहा, लोकतत्र मे अनेको सस्थान है। मीडिया और ससद भी है लेकिन ये सब विपक्ष के लिए चुप है। मीडिया हमारी नही सुनती। इस हालात मे हमारे पास मात्र एक ही विकल्प है भारत जोड़ो यात्रा, इसे कोई नही रोक सकता क्योकि यह देश का मार्च है। राहुल ने आज कहा, यह भारत की यात्रा है और देश की जनता की आवाज सुनने के लिए ही यह निकाली जा रही है जिसे कोई दबा नही सकता।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur