Breaking News

अम्बिकापुर@21 ब्राह्मणों के शंखनाद के बाद निकाली जाएगी शोभायात्रा

Share

अम्बिकापुर. ,01 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। हिन्दु युवा एक्ता मंच द्वारा विजया दशमी के अवसर पर विशाल शोभायात्रा ०5 अक्टूबर को कलाकेन्द्र मैदान से निकाली जाएगी। इस वर्ष शांभायात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सुबह 7 बजे सुन्दरकांड व 21 ब्राह्मणों के समुह द्वारा शंकनाद के बाद शोभयात्रा प्रारंभ की जाएगी। इस वर्ष शोभायात्राा में विभिन्न झांकियां निकाली जाएगी। शोभायात्रा कलाकेन्द्र मैदान से शुरू होकर गांधी चौक, घड़ी चौक, महामाया चौक होते हुए समलाया मंदिर पहुंच कर मां समलाया के दर्शन उपरांत भस्म होली का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शोभायात्रा महामाया मंदिर पहुंचेगी। यहां बनारस से आए ब्राह्मणों के समूह द्वारा गंगा आरती के दर्ज पर महा आरती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। हिन्दु युवा एकता मंच ने शहरवासियों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply