Breaking News

अम्बिकापुर@खाद्य मंत्री ने एयरपोर्ट के उन्नयन कार्य का किया निरीक्षण

Share


निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश

अम्बिकापुर 30 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत ने शुक्रवार को दरिमा स्थित माँ महामाया एयरपोर्ट में चल रहे उन्न्यन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली व निर्माण कार्यां में तेजी लाने के निर्देश दिए।श्री भगत ने दरिमा एयरपोर्ट पहुँचकर निर्माण कार्यों में हो रही देरी को लेकर अधिकारियों से चर्चा कर जल्द से जल्द निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण कार्य की गति धीमी हुई है पर अब मानसून वापस लौट रही है और बारिश थम जाएगी। बारिश के बाद कार्य में प्रगति लाएं। उन्होंने कहा कि जितना जल्दी एयरपोर्ट बनकर तैयार होगा उतनी जल्दी सरगुजावासियों को आवागमन की सुगम सुविधा मिलेगी।
ज्ञातव्य है कि मां महामाया एयरपोर्ट से 72 सीटर विमान परिचालन हेतु रन-वे सहित टर्मिनल बिल्डिंग का उन्नयन कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य दिसम्बर माह तक पूरा करने समय-सीमा तय किया गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply