Breaking News

अम्बिकापुर@जेसीबी लगाकर पुलिस अधिकारियों ने दो मंदिरों को किया ध्वस्त

Share

अम्बिकापुर, 27 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। मैनपाट के बरिमा स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी के मंदिर का निर्माण किया गया था। यह क्षेत्र के लोगों के लिए भी आस्था का केंद्र बना हुआ था। मंगलवार की दोपहर जेसीबी लगाकर पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों मंदिरों को ध्वस्त कर दिया गया। इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो स्थानीय लोगों को जानकारी हुई। इसके बाद सभी एकजुट होकर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे और नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने एक लिखित शिकायत पर आईजी के नाम सौंपकर ऐसा कृत्य करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि 2 वर्ष पूर्व सरगुजा के तत्कालीन आईजी रतनलाल डांगी द्वारा पुलिस टे्रेनिंग सेंटर मैनपाट में भारत माता के मंदिर का उद्घाटन किया गया था। वहीं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हर संस्था में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति या फोटो लगाए जाने के निर्देश के बाद यहां छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति भी स्थापित की गई थी। मंगलवार की दोपहर करीब 12.30 बजे यहां पदस्थ पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों मंदिर को जेसीबी लगाकर ध्वस्त कर दिया गया। इसकी जानकारी लगते ही स्थानीय नागरिकों व हिंदू संगठन के लोगों ने विरोध शुरु कर दिया। उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के बाहर सडक़ पर बैठकर नारेबाजी की और मंदिरों को तोडऩे वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर पुलिस अधिकारियों द्वारा यह बात कही जा रही है कि वे दूसरी जगह मंदिर बनवाएंगे। स्थानीय नागरिकों ने एक शिकायत पत्र आईजी के नाम सौंपकर दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में उन्होंने बताया है कि तत्कालीन आईजी रतनलाल डांगी द्वारा उद्घाटन किए गए भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी के मंदिर को पुलिस टे्रनिंग सेंटर के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिंज, उप पुलिस अधीक्षक रेमिजुइस तिग्गा व निरीक्षक सुरेश कुमार भगत द्वारा जेसीबी लगाकर तुड़वा दिया गया।
पीटीएस मैनपाट मंदिरों को तोड़े जाने से वे खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया है कि एक तरफ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जहां सभी शासकीय कार्यालयों में भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो लगाने आदेशित किया गया है, वहीं दूसरी तरफ इन पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों माताओं के मंदिरों को ध्वस्त किया गया। उन्होंने मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मैनपाट पीटीएस में मंदिर तोड़े जाने पर भाजपा ने की कार्यवाही की मांग


मैनपाट पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में स्थित भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के लोकप्रिय मंदिर को पीपीएस अधिकारियों द्वारा तोड़े जाने के विरोध में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की।
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आई जी सरगुजा से चर्चा करते हुए इस घटना पर चिंता व्यक्त किया तथा दोषी पुलिस अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की। भाजपा प्रवता ने कहा कि इस घटना से देशवासियों तथा देशभक्तों को गहरी पीड़ा पहुंची है, पीटीएस के दोषी अधिकारी एवं कर्मचारियों पर देशद्रोह की धारा के तहत कार्यवाही की जानी चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, भाजपा कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं देवनाथ सिंह पैकरा, संतोष दास, रूपेश दुबे एवं सर्वेश तिवारी प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply