Breaking News

लखनपुर@किसान कांग्रेस के जिला महामंत्री ने सरगुजा कलेक्टर और उप पंजीयक को सौंपा ज्ञापन

Share

लखनपुर 24 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। सरगुजा किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित सिंह देव के निर्देश पर किसान कांग्रेस के जिला महामंत्री सत्येंद्र राय ने 22 सितंबर दिन गुरुवार को सरगुजा कलेक्टर और जिला उप पंजीयक को अमेरा समिति लहपटरा में हुई गड़बड़ी को जांच करने के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि अमेरा सेवा सहकारी सोसायटी में 2017 से 2022 तक भारी अनियमितता एवं भ्रष्टाचार व्याप्त है जिसका पूरा जांच कराने की आवश्यकता है इसमें काफी भ्रष्टाचार का खुलासा होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला किसान कांग्रेस महामंत्री सतेंद्र राय के साथ जिला किसान कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशफाक खान, जिला किसान कांग्रेस मीडिया प्रभारी मक़सूद हुसैन हुसैन उपस्थित रहे।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply