Breaking News

वाराणसी@भूत के खिलाफ एक्शन

Share


लिया गया,एफआईआर के बाद जाच जारी,मचा हड़कप
वाराणसी, 24 सितम्बर 2022। वाराणसी के भेलूपुर थाना इलाके के बड़ी गैबी स्थित वीडीए कॉलोनी पार्क मे कुछ दिनो से अफवाह है कि सफेद कपड़े पहना भूत रात को घूमता है। भूत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो डर की वजह से लोगो ने घर से निकलना भी छोड़ दिया। लोग रात होते-होते घर मे छिप जाते। मामला पुलिस तक पहुचा तो भेलूपुर पुलिस ने मामले की छानबीन की। पता चला कि ये किसी शरारती तत्व की करदूत है जिसकी वजह से इलाके मे सनसनी फैली हुई है। शुरूआती जाच के बाद दरोगा जगदबा सिह की तहरीर पर भेलूपुर थाने मे अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक शरारती तत्व ने बजरडीहा क्षेत्र के बड़ी गैबी स्थित वीडीए कॉलोनी पार्क के पास लोगो को डराने के इरादे से भूत बनकर वीडियो बनाया है। लोगो मे बढ़ते डर और तेजी से फैलती भूत की अफवाह के बीच भेलूपुर इस्पेक्टर रमाकात दुबे ने कहा है कि ऐसे शरारती तत्वो को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसी वीडियो आ जाती है जिसे हम सच मानकर बैठ जाते है कि ऐसा ही हुआ होगा। लेकिन कई बार हकीकत वो नही होती जो आखो को नजर आती है। इन्ही बातो का फायदा उठाकर कुछ लोग मौज लेने के लिए इस तरह की हरकत करते है और समाज मे भ्रम फैलाने का काम करते है।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply