Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा क्रिकेट संघ की टीम के खिलाडç¸यों का चयन ट्रायल आज से

Share


अम्बिकापुर,24 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा अंडर 14 इंटर डिस्टि्रक क्रिकेट टू्नामेंट का आयोजन अक्टूबर से किया जाना है। जिसके लिए सरगुजा क्रिकेट संघ की टीम के खिलाडç¸यों का चयन ट्रायल 25 सितम्बर की सुबह 10 बजे से गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में रखा गया है। ट्रायल की नियमावली अंडर 14 हेतु कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2008 से 31 सितंबर 2010 तक के ही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। जिन खिलाडç¸यों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है उनका आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है।
जिन खिलाडç¸यों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है उन्हें ट्रायल के पहले रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन हेतु विगत 6 वर्ष की मार्कशीट , आधार कार्ड , बर्थ सर्टिफिकेट इन सभी डॉक्यूमेंट की ओरीजनल कॉपी व 2 फोटो लाना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन हेतु शुल्क 300 रुपए, ट्रायल का शुल्क 300 होगा। यह जानकारी सरगुजा क्रिकेट संघ के सचिव विनीत विशाल जायसवाल ने दी है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply