Breaking News

अम्बिकापुर@हाथी के हमले में पिता-पुत्र जख्मी

Share

अम्बिकापुर,24 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। पिछले दो दिन से तीनों हाथी अंबिकापुर वनमंडल क्षेत्र में उत्पात मचाया। गुरुवार की रात को खेत में मक्के की फसल की रखवाली मचान पर चढ़कर एक महिला पति के साथ कर रही थी। एक हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला था। वहीं मक्के की फसल को भी रौंद दिए थे। इसके बाद शुक्रवार को ग्राम परसा में भी उत्पात मचाया। ग्राम परसा निवासी धरमपाल विश्वकर्मा अपने 9 वर्षीय पुत्र के साथ शुक्रवार की शाम को घर में था। तभी एक हाथी इसके दरवाजे के सामने आ गया। हाथी को देख कर दोनों डर गए। भागने की कोशिश की पर घर के सामने दरवाजे पर खड़े हाथी को देख कर हिम्मत नहीं किया। इसके बाद हाथी ने घर का दीवार को ढहा दिया। इस दौरान धरमपाल ने अपने बेटा को कंधे पर लेकर भागने की कोशश की। जैसे ही घर से बाहर निकाला हाथी ने सुंड़ से लपेटने की कोशश की। हाथी के सुड़ के हमले से बच्चा जख्मी हो गया और कुछ दूर फेंका गया। इस दौरान जख्मी अवस्था में बच्चा चिल्लाते हुए भागने लगा। चिल्लाने की आवाज सुनकर वन हमला सायरन बजाते हुए पहुंचे और हाथी को भगाया। इस दौरान पिता को भी हाथी अपने सुंड़ से उठाकर फेंक दिया। वन विभाग की टीम ने पिता-पुत्र दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी गजेंद्र दोहरे ने बताया कि पिता-पुत्र पर हमला करने के बाद तीनों हाथी बलरामपुर जिले की ओर निकल गए हैं। वहीं ग्रामीणों को रात में घर से बाहर नहीं निकलने की सालह दी गई है। ग्रामणों के बीच टॉर्च का वितरण किया गया है। ताकि लोग घर से बाहर रात में निकले तो टॉर्च की रोशनी में निकले। हाथी के हमले में घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी गजेंद्र दोहरे ने बताया कि दोनों की स्थिति ठीक है। दोनों का इलाज चल रहा है। विभाग की ओर से 3 हजार रुपए का सहायता राशि वितरण किया गया है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply