Breaking News

Share

अम्बिकापुर@पशु सखियों को दिया गया बकरी पालन का प्रशिक्षण

अम्बिकापुर 22 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। पशुपालन विभाग द्वारा गुरुवार को अम्बिकापुर जनपद के ग्राम पंचायत भवन सरगंवा में पशु सखियों को बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया गया। एचडीएफसी बैंक परिवर्तन अंतर्गत आयोजित इस एक दिवसीय प्रशिक्षण में करीब 18 पशु सखी शामिल हुईं।
पशु सखियों को और अधिक सक्षम बनाने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण में आवास, पशु पोषण, कीड़े की दवा, कृत्रिम गर्भाधान एवं बधियाकरण की जानकारी दी गई और टीकाकरण के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया। इसके साथ ही फील्ड में कार्य करने के दौरान जो समस्या आ रही है उसको भी निराकरण किया गया। प्रशिक्षण डॉ सी.के. मिश्रा  और उमेश कुशवाह द्वारा दिया गया।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply