नई दिल्ली, 21 सितम्बर 2022। दिल्ली के सीमापुरी इलाके मे एक तेज रफ्तार ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे 6 लोगो को कुचल दिया. जिनमे से चार की मौत हो गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी बुधवार को दी. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना मगलवार रात करीब 1.51 बजे हुई.
अधिकारी ने कहा कि ‘हमे फोन आया कि ष्ठभ्ष्ट डिपो रेडलाइट को पार करते हुए और ष्ठरुस्न भ्-क्कशद्बठ्ठह्ल की ओर जा रहा एक ट्रक फुटपाथ पर सो रहे कई लोगो को कुचल गया. चालक लापरवाही से ट्रक को तेजी दे रहा था.’ घटना के बाद चालक भागने मे सफल रहा. कॉल मिलने के बाद एक टीम को तुरत मौके पर भेजा गया. अधिकारी ने कहा कि 6 मे से चार लोगो को तुरत त्रभ्ख् अस्पताल ले जाया गया.
मृतको की हुई पहचान
पुलिस ने कहा कि दो की मौके पर ही मौत हो गई, एक को अस्पताल मे मृत घोषित कर दिया गया और चौथे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतको की पहचान करीम (52), छोटे खान (25), शाह आलम (38) राहुल (45) के रूप मे हुई है, जो सीमापुरी के रहने वाले है. वही घायलो की पहचान मनीष और प्रदीप के रूप मे हुई है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने गाड़ी का पता लगाने के लिए टीम गठित की है. साथ ही मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur