Breaking News

दतेवाड़ा@बिजनेस पार्टनर ने कराई हत्या मामले मे हुआ बड़ा खुलासा

Share


दतेवाड़ा, 20 सितम्बर 2022। आपने फिल्मो मे बिजनेस पार्टनर की हत्या कर सारा पैसा हड़प लेने वाली कहानी कई बार देखी होगी। लेकिन क्या सोच सकते है कि बस्तर के दतेवाड़ा जिले मे कोई बैल-भैस बिक्री करने वाला अपने पार्टनर को महज एक लाख साठ हजार रुपये हड़पने की नीयत से मार डालेगा। वह भी इतनी सफाई से कि लगे सड़क हादसे मे जान गई है। लेकिन वो कहते है न कि कातिल चाहे जितना भी शातिर क्यो न हो… कोई न कोई सुराग तो जरूर छोड़ता है। यहा हम बात कर रहे है एक माह पूर्व कारली पुलिस पेट्रोल पम्प के पास हुई सड़क दुर्घटना की। जी हा यह सुनियोजित तरीके से की गई हत्या निकली। गीदम पुलिस ने हत्या मे शामिल दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।
मर्डर को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश मे इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जप्त कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि, 22 अगस्त 2022 को पुलिस पेट्रोल पम्प के पास रात्रि 10.30 बजे सड़क हादसे मे सुन्दर नामक व्यक्ति की घटनास्थल मे ही मौत हो गई थी। प्रारभिक तौर पर पुलिस इसे सउ¸क हादसा मानकर जाच कर रही थी। लेकिन जाच के दौरान पता चला कि आरोपी कमलू कश्यप और मृतक सुन्दर कोर्राम दोनो मिलकर बैला, भैसा खरीदी-बिक्री का धन्धा करते थे। आरोपी मास्टरमाइड कमलू कश्यप का लगभग एक लाख साठ हजार रुपये का मृतक सुन्दर से उधारी थी।
जानवर बिक्री का पूरा पैसा कमलूराम ने रख लिया
कमलू ने बताया कि मृतक सुन्दर कोर्राम के साथ मिलकर दोनो मिलकर बैला, भैसा खरीदी-बिक्री का काम करते थे। जिसका हिसाब-किताब स्वय कमलूराम कश्यप रखता था। पिछले कुछ दिनो से बैला, भैसा बिक्री की रकम कमलूराम कश्यप अकेले रखकर मृतक सुन्दर को नही दे रहा था। आरोपी कमलू कश्यप से लगभग एक लाख साठ हजार रुपये मृतक सुन्दर कोर्राम को लेना था, जिसे वह बार-बार माग कर रहा था। आरोपी कमलू कश्यप उक्त रकम आज दूगा, कल दूगा कहकर सुन्दर को घुमा रहा था।

पैसे देने से बचने के लिए बनाया मर्डर का प्लान
पैसे की माग से परेशान होकर आरोपी कमलू कश्यप और उसका रिश्तेदार ड्रायवर दुर्गेश कडि़याम ने मिलकर सुन्दर कोर्राम को जान से मारने की प्लानिग की। प्लान के मुताबिक वाहन से कुचलकर मारने से किसी को शक नही होगा सोचकर दोनो ने किराये मे बुकिग का वाहन करने का प्लान बनाया और 22 अगस्त को वाहन चालक दुर्गेश कडि़याम ने अपने दोस्त रोहित कश्यप से पिक-अप वाहन किराए पर ली। इसी वाहन से उसे कुचलकर मार डाला।
पत्नी के बयान से पुलिस को मिला क्लू
प्रारभिक विवेचना के दौरान मृतक की पत्नी मजू कोर्राम से पुलिस की पूछताछ मे पता चला कि घटना के दिन मृतक सुन्दर कोर्राम मोबाईल मे बात करते हुए पत्नी मजू कोर्राम को पैसे लेने कमलू बुला रहा है कहकर घर से निकला था और फिर काफी देर होने के बाद भी घर वापस नही आया तो मृतक सुन्दर को ढूढ़ने निकलने पर पुलिस पेट्रोल पम्प के पास ईमली झाड़ के नीचे सुन्दर की लाश पड़ी हुई थी। जो कि किसी अज्ञात वाहन द्वारा कुचला जाना प्रतीत हो रहा था।
कड़ी पूछताछ मे खुला मर्डर का राज
मामला सदेहास्पद प्रतीत होने पर घटना की बारीकी से घटना की विस्तृत विश्लेषण करने पर आरोपी कमलू राम कश्यप के दतेवाड़ा मे उपस्थित होने की सूचना मिली। आरोपी कमलू कश्यप से पुलिस कई बार पूछताछ कर चुकी थी। लेकिन वह पुलिस को निरतर गुमराह कर रहा था। लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने जो स्वीकार किया वह चौकाने वाला था।


Share

Check Also

दुर्ग-भिलाई@ दुर्ग ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी को मौत की सजा

Share पत्नी-बेटी को जिंदा जलाया,खुद को मरा साबित करने मानसिक रोगी का गला घोंटादुर्ग-भिलाई,29 अप्रैल …

Leave a Reply