Breaking News

अम्बिकापुर@शराब के नशे में पहाड़ी कोरवा युवक ने कीटनाशक सेवन कर दी जान

Share

अम्बिकापुर 20 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। शराब के नशे में पहाड़ी कोरवा युवक ने कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या कर ली। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था।
जानकारी के अनुसार अटल कोरवा पिता विपता कोरवा उम्र 25 वर्ष चंपानगर थाना कुसमी का रहने वाला था। वह शराब पीने का आदी था। 19 सितंबर की सुबह शराब के नशे में अज्ञात कारण से कीटनाशक सेवन कर लिया। जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए कुसमी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतद इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान 20 सितंबर की रात उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply