सूरजपुर 19 सितंबर 2022(घटती-घटना)।शिवसेना नगर इकाई द्वारा नगर के वार्ड क्र.09 कॉलेज रोड बाबापारा में सोमवार को एक दिवसीय नुक्कड़ धरना प्रदर्शन किया गया। धरना के बाद वार्ड की समस्याओं व मांगो को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।धरने में ज्ञानेन्द्र कुमार शास्त्री, मनेश द्विवेदी, विष्णु वैष्णव, माधव महतो, रामेश्वर सिंह, प्रीति शास्त्री, पिंकी पटेल, सत्यम वैष्णव, दिनेश वैष्णव आदि शिवसैनिक उपस्थित रहे। ज्ञापन में क्षतिग्रस्त कालेज रोड तत्काल बनाये जाने जिसके लिये कालेज के छात्र छात्रों भी लगातार प्रयासरत हैं किन्तु रोड नहीं बनाई जा सकी है।गायत्री मंदिर रोड छठ घाट होकर रामनगर तक की बनाने।कालेज रोड की नालियाँ जो विभिन्न अवैध निर्माण कार्यों के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है का पुनः निर्माण कराने एंव वार्ड क्रमांक-09 में ऑगनबाड़ी भवन दिलाया जावे या निर्माण कराने की मांग की गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur