Breaking News

अम्बिकापुर@किसी की जीवन बचाने के लिए ब्लड डोनेट करना एक पुनीत कार्य

Share

अम्बिकापुर,17 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। आचार्य महाश्रमण की आज्ञानुवर्ती सुशिष्या प्रेरणा प्रदाता समणी निर्देशिका कमल प्रज्ञा, समणी करुणा प्रज्ञा व समणी सुमन प्रज्ञा के सानिध्य में 17 सितंबर को मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन तेरापंथ युवक परिषद अम्बिकापुर द्वारा किया गया। ब्लड डोनेट कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य मंत्री अमरजीत भगत द्वारा कया गया। कार्यक्रम जिला चिकित्सालय अंबिकापुर व मधुबन लॉन पोस्ट ऑफिस के पास किया गया था। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष मनोज कुमार डागा ने बताया कि ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया था। इस दौरान 50 लोगों ने ब्लड डोनेट किया। इस दौरान खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि किसी की जीवन बचाने के लिए ब्लड डोनेट करना एक पुनीत कार्य है। इस दौरान मुख्य रूप से जैन श्ेतांबर तेरापंथ सभा अंबिकापुर व महिला मंडल अंबिकापुर के सदस्य मुख्य रूप से शामिल रहे।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply