Breaking News

अम्बिकापुर@निधन@कनक रानी दत्ता

Share


अम्बिकापुर 14 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। सरगुजा सीनियर सिटीजन आइकॉन मतदाता कनक रानी दत्ता उम्र 108 वर्ष निवास प्रतापपुर रोड कलेक्टर बंगला के पीछे अंबिकापुर में बुधवार दोपहर एक बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार १५ सितम्बर २०२२ को को प्रातः 10 बजे शंकरघाट अंबिकापुर में किया जायेगा। कनक रानी दत्ता जनपद अंबिकापुर में अधीक्षक के पद पर कार्यरत स्वर्गीय निर्मल कान्त दत्ता की धर्मपत्नी थी, जिनकी मृत्यु 1984 में हो गई थी। सीनियर सिटीजन आइकॉन 108 वर्षीय कनक रानी दत्ता अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गईं। स्व. कनक रानी दत्ता, वंदना दत्ता, स्वर्गीय निहार कान्त दत्ता, निखिल कान्त दत्ता, नीलाद्री कान्त दत्ता, निर्झर कान्त दत्ता, अल्पना सरकार, कल्पना मजूमदार एवं चंदना बोस की मां थीं। जो अपनी समाज सेवी पुत्री वंदना दत्ता के साथ अंबिकापुर में रहती थीं। कई सामाजिक, राजनैतिक, कर्मचारी संगठनों समेत आम लोगों ने इनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply