Breaking News

सूरजपुर@ग्रामीणों ने की पॉवर स्टेशन की मांग

Share

सूरजपुर 13 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। पिछले कई वर्षों से सिलफिली के आस पास ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से परेशान है जिसमें गणेशपुर, कनकपुर, वीरपुर, कमलपुर, गोपालपुर, पहाड़गांव जिनमें एक फीडर से बिजली सप्लाई हो रही है, अत्यधिक लोड होने के कारण आये दिन बिजली बाधित रहती है जिससे वहां के किसानो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है बिजली की आंखमिचौली से आये दिन ग्रामीण और बिजली कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है इसी के संबंध में क्षेत्र के ग्रामीण मंगलवार को भटगांव विधायक पारस नाथ राजवाड़े से मुलाकात कर समस्या से अवगत करा कर नए फीडर व पावर स्टेशन की मांग की है इस दौरान समाजसेवी दितेश राय के साथ रामकुमार यादव, विनेश यादव, कृष्णा बिस्वास सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थें


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply