भोपाल, 10 सितम्बर 2022। मध्यप्रदेश के स्कूलो मे दशहरा-दीपावली की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. यह अवकाश विद्यार्थियो और शिक्षको दोनो के लिए लागू होगे। इस सबध मे स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है.
इस बार दशहरा और दीपावली समेत रविवार के अवकाश को मिलाकर अक्टूबर महीने मे कुल 14 दिन स्कूलो मे छुट्टी रहेगी। जारी आदेश के मुताबिक, यह अवकाश मध्यप्रदेश के सभी सरकारी स्कूलो मे लागू रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिह के हस्ताक्षर से जारी आदेश मे कहा गया है, दशहरा अवकाश 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक रहेगा। यह चार दिन का रहेगा।
इसके बाद दीपावली का अवकाश 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक रहेगा। यह अवकाश लगातार 6 दिनो तक रहेगा। इन अवकाश के अलावा बाकी के रविवार को भी जोड़ दिया जाए तो कुल 14 दिन का अवकाश स्कूलो को मिल जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur