पणजी , 09 सितम्बर 2022। जिस रेस्टोरेट मे बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट को ड्रग्स दिए गए थे एनजीटी ने उस रेस्टोरेट कर्लीज क्लब को ध्वस्त करने का आदेश दे दिया था । इस मामले मे बीते दिनो रेस्टोरेट के मालिक एडविन नुन्स ने ध्वस्तीकरण के विरुद्ध एनजीटी मे याचिका दाखिल की थी । कर्लीज क्लब पर आज बुलडोजर चलाए जाने की कार्रवाई शुरू हो चुकी थी। इस बीच गोवा के कर्लीज क्लब को गिराए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने अतरिम रोक लगा दी है।
कोर्ट ने यह रोक इस शर्त पर लगाई है कि क्लब मे किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधिया नही होगी। आज सुबह ही इस क्लब को गिराए जाने की कार्रवाई शुरू हुई थी। यह वही क्लब है, जहा पर मौत से कुछ घटे पहले सोनाली फोगाट ने पार्टी की थी। आरोप है कि इसी क्लब मे उन्हे ड्रग्स दी गई थी। गोवा तटीय क्षेत्र प्रबधन प्राधिकरण ने तटीय क्षेत्र कानूनो के उल्लघन के लिए कर्लीज रेस्तरा को ध्वस्त करने का आदेश दिया था।
छह सितबर को दोबारा दिया गया था गिराने का आदेश
रेस्तरा के मालिक एडविन नून्स को भी सोनाली फोगाट की मौत के मामले मे गिरफ्तार किया था। बाद मे उन्हे सशर्त जमानत दे दी गई थी। इस मामले मे कुल चार गिरफ्तारिया हुई थी। अधिकारियो का कहना है कि रेस्तरा को ढहाने का पहला आदेश जीसीजेडएमए द्वारा 2016 मे जारी किया गया था, जिसे ‘कर्लीज’ के प्रबधन ने एनजीटी के समक्ष चुनौती दी थी।
मामले की सुनवाई छह सितबर को न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एनजीटी पीठ ने की थी। पीठ ने जीसीजेडएमए के आदेश को बरकरार रखा था और रेस्तरा प्रबधन द्वारा दायर याचिका का निपटारा कर दिया था।
कर्लीज क्लब एडविन की बहन के नाम पर
गोवा पुलिस की जाच मे सामने आया है कि जिस क्लब मे सोनाली फोगाट को जबरन ड्रग दी थी वह क्लब एडविन नही बल्कि उनकी बहन लिनेट के नाम पर है। एडविन रूटीन मे क्लब को सभालता था। गोवा पुलिस की जाच लिनेट तक पहुच सकती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur