Breaking News

अम्बिकापुर@कलयुगी बेटे ने मां व पिता की डंडे से की बेदम पिटाई, इलाज के दौरान पिता की मौत

Share

.अम्बिकापुर,09 सितम्बर 2022(घटती-घटना)।. कलयुगी बेटे ने 8 सितंबर की शाम को अपनी मां व पिता की डंडे से बेदम पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने के कारण दोनों मौके पर ही बेहोश हो गए। सूचना पर छोटे बेटा ने दोनों को इलाज के लिए धौरपुर अस्पताल ले गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। जबकि मां का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार नईहर साय धौरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। 8 सितंबर की शाम को घर आया और अपने मां केन्दी बाई और पिता नामिक साय को डंडे से बेदम पिटाई कर दिया। दोनों को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगने से दोनों गंभीर हो गए और मौके पर ही बेहोश हो गए। पड़ोसी ने घटना की जानकारी छोटे बेटा नोहर साय को दी। सूचना पर वह घर पहुंचा और दोनों को इलाज के लिए धौरपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए दोनों को बेतहर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान पिता नामिक साय की मौत हो गई। जबकि मां की स्थिति गंभीर बनी हुई है।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply