Breaking News

अम्बिकापुर@सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Share

अम्बिकापुर,09 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। एक्सीडेंट की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले तो युवक घायल पड़ा हुआ था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नरेश पैकरा पिता स्व. रामा पैकरा उम्र 30 वर्ष ग्राम भोजपुर थाना चांदों जिला बलरामपुर का रहने वाला था। 7 सितंबर को वह घर के बाहर बाइक गिर कर घायल हो गया था। एक्सीडेंट की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकल कर देखे तो नरेश घायल पड़ा हा था और पास में उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त थी। परिजन उसे इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply