Breaking News

अम्बिकापुर@कैंसर बिमारी के लिए स्क्रीनिंग शिविर आज

Share

अम्बिकापुर,09 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। . स्वास्थ्य मंत्री माननीय टीएस सिंहदेव के निर्देश पर कैंसर बिमारी के प्रभावी रोकथाम एवं उपचार के लिये नि:शुल्क स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन 10 सितम्बर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कक्ष क्रमांक 2 में प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। वर्तमान में कैंसर मरीजों की संख्या में बेहताशा वृद्धि हुई है। कैंसर से संबंधित जांच की सुविधा व बायोप्सी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबंद्ध चिकित्सालय अम्बिकापुर में उपलब्ध है कैंसर बिमारी के उपचार के लिए शल्य क्रिया, किमोथेरेपी एवं रेडियोथेरेपी आयुष्मान कार्ड के माध्यम से शासकीय संस्थान व शासकीय मान्यता प्राप्त संस्थान जैसे एनएचएमएमआई हास्पिटल रायपुर के माध्यम से नि:शुल्क कराया जाएगा। उक्त जानकारी जिला नोडल अधिकारी एनसीडी डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता ने दी।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply