भक्तों ने कहा गणपति बप्पा मोरया,अगले बरस तू जल्दी आ


.अम्बिकापुर,09 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तु जल्दी आना के जयकारों के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा को धूमधाम के साथ विसर्जित किया गया शुक्रवार को किया गया। 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जिला मुख्यायलय अंबिकापुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न पंडालों, लोग अपने-अपने घरों में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विधिविधान के साथ स्थापित किए गए थे।
गणेश चतुर्थी के के अवसर पर जिले भर के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। दस दिनों तक पूजा पंडालों में भंडारे का प्रसाद वितरण के साथ-साथ कई तरह के भक्ति कार्यक्रम चलते रहे। शुक्रवार को जगह-जगह स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पूरा पंडालों से श्रद्धालु गाजेबाजे के साथ प्रतिमाओं को लेकर मुख्य मार्गों पर विसर्जन के लिए निकले। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अबीर गुलाल उड़ाते व डीजे के धुन पर थिरकते श्रद्धालु गणपति को विसर्जन करने शहर के शंकर घाट, घुनघुट्टा सहित अन्य जलाशयों में लेकर गए। विसर्जन अवसर पर शहर के घड़ी चौक पर बालगांगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति द्वारा सामूहिक गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की भाव्य झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समिति की ओर से बेहतर व आकर्षक रूप से झांकी निकालने पर सम्मानित किया गया। भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन का सिलसिला पिछले दो दिनों से चला रहा है। पर शुक्रवार को भाव्य रूप से विजर्सन किया गया। इस दौराना विभिन्न पूजा समितियों द्वारा जुलूस की शक्त में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को वाहन पर लेकर विर्जन करने के लिए निकले। काफी संख्या में श्रद्धालु प्रतिमा के पीछे-पीछे डीजे के भक्ति गीतों पर नाचते हुए शहर में निकले। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों का जगह-जगह अन्य संगठन के लोगों ने स्वागत किया और सिद्धि विनायक भगवान गणपति की जगह-जगह आरती की गई।
विसर्जन को लेकर सुरक्षा का विशेष इंतजाम
गणपति की प्रतिमाओं को के विसर्जन को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा पहले ती तैयारी कर ली गई थी। जुलूस के दौरान कोई भी अराजक तत्व खलल पैदा न कर सके, इसको लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना था। एसपी भावना गुप्ता, एएसपी विवेक शुक्ला व सीएसपी सुरक्षा के कमान संभाले हुए थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur