Breaking News

अम्बिकापुर@मिट्टी जनित संक्रमण से बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा पर पड़ता है असर

Share


अम्बिकापुर,09 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। बच्चों के समग्र स्वास्थ्य, पोषण की स्थिति, शिक्षा तक पहुंच और जीवन की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी के लिए कृमि की दवाई अत्यंत लाभदायक है।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर शुक्रवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा में नगरनिगम महापौर डॉ. अजय तिर्की की उपस्थिति में स्कूल छात्र- छात्राओं को कृमि की दवा खिलाकर शुभारंभ किया गया।
महापौर डॉ. अजय तिर्की कहा कि हमारे देश में मिट्टी जनित संक्रमण (एसटीएच) का प्रादुभाव विश्व में सर्वाधिक है और यह एक महत्वपूर्ण जन स्वास्थ्य समस्या है कृमि संक्रमण पोषण में बाधा डालता है, जिसके कारण एनीमिया और कुपोषण हो सकता है और मानसिक एवं शारीरिक विकास बाधित हो सकता है, बच्चों के स्वास्थ्य शिक्षा और उत्पादकता को गंभीर खतरा होता है, तीव्र संक्रमण के कारण बच्चें अक्सर बीमार या थके हुए रहते है, और पढ़ाई पर ध्यान नहीं लगा पाते या बिल्कुल भी स्कूल एवं आंगनबाड़ी नहीं जा पाते।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीएस सिसोदिया ने इस अवसर पर बच्चों को कृमि नियंत्रण के फायदे बताते हुए कहा कि कृमि के दवा के सेवन से बच्चों के बोद्धिक विकास के साथ शारीरिक रूप से सीधे फायदे खून की कमी में सुधार, बेहतर पोषण स्तर, अनुमानित फायदे स्कूल और आंबनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति तथा सीखने की क्षमता में सुधार लाने में मदद, भविष्य में कार्यक्षमता और वातावरण में कृमि की संख्या कम होने पर समुदाय को लाभ मिलता है।
नोडल अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि बच्चों की आंत में लम्बे समय तक कृमि होने पर भी अक्सर कोई लक्षण नजर नहीं आते फिर भी कृमि बच्चों के स्वास्थ्य, पढ़ाई तथा तंदरूस्ती पर हानिकारक प्रभाव डाल सकते है अगर सिर्फ कुछ बच्चों को कृमि मुक्त किया जाता है तो कृमि मुक्ति के फायदे सिर्फ उन बच्चों तक ही सीमित रह जाएंगे।
सीपीएम डॉ. अमिन फिरदौसी ने बताया कि कृमि नियंत्रण की दवाई खाने के साथ-साथ कृमि संक्रमण की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण व्यवहार आवश्यक है नाखून साफ और छोटे रखें, हमेशा साफ पानी पिएं और खने को ढ़क कर रखे, अपने हाथ साबुन से धोंए, विशेषकरण खाने से पहले और शौच जाने के बाद, साफ पानी से फल व सब्जियां धोंए, खुले में शौच ना करें, हमेषा शौचालय का प्रयोग करें, जूते पहने, आसपास सफाई रखने अपील की। इस अवसर पर डॉ. आयुष जायसवाल, डॉ. रितेश सिंह, डॉ. वर्षा शर्मा, डॉ. प्रीति मॉनिक, डॉ. श्रीकांत तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं तथा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply