Breaking News

नई दिल्ली@पीएम-श्री योजना को कैबिनेट की मजूरी

Share

देश भर के 14 हजार स्कूल होगे अपग्रेड
नई दिल्ली, 07 सितम्बर 2022
। पीएम नरेद्र मोदी के नेतृत्व मे आज हुई कैबिनेट बैठक मे देश भर मे 14,500 स्कूलो को अपग्रेड करने के फैसले को मजूरी दी गई। इन स्कूलो को पीएम-श्री स्कूल योजना के तहत अपग्रेड किया जाएगा। इन स्कूलो मे केद्रीय विद्यालयो और नवोदय विद्यालयो को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा कैबिनेट ने रेलवे की जमीन को लॉन्ग टर्म के लिए लीज पर उठाने का भी फैसला लिया है। पीएम गति शक्ति फ्रेमवर्क के तहत इन जमीनो का इस्तेमाल किया जाएगा। इन जमीनो पर अगले 5 सालो मे 300 कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएगे। केद्रीय मत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि अगले 90 दिनो मे पीएम गति शक्ति योजना पर अमल किया जाएगा।
प्रधानमत्री नरेद्र मोदी ने सोमवार को ही पीएम-श्री स्कीम का ऐलान किया था। इस स्कीम का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत इन स्कूलो को शुरू किया जाएगा। पीएम मोदी ने कई ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘आज शिक्षक दिवस के मौके पर मै एक नए प्रयास का ऐलान करता हू। प्रधानमत्री स्कूल फॉर राइजिग इडिया के तहत देश भर के 14,500 स्कूलो का अप्रगेडेशन किया जाएगा। ये मॉडल स्कूल के तौर पर विकसित होगे, जिन्हे न्यू एजुकेशन पॉलिसी की भावना के तहत विकसित किया जाएगा।’
इन स्कूलो को आधुनिक शिक्षा के लिहाज से तैयार किया जाएगा। पीएम नरेद्र मोदी ने कहा कि इन स्कूलो को मॉडर्न इन्फ्रास्ट्रख्र के तहत तैयार किया जाएगा। इनमे नई तकनीक स्मार्ट क्लासरूम, स्पोर्ट्स और अन्य चीजो के हिसाब से तैयार किया जाएगा। इससे पहले जून मे शिक्षा मत्री धर्मेद्र प्रधान ने इस स्कीम के बारे मे जानकारी दी थी। शिक्षा मत्रालय के मुताबिक जिन 14,500 स्कूलो को इस योजना के तहत चुना जाएगा, वे ज्यादातर केद्र सरकार की ओर से सचालित हो रहे है। इसके अलावा कुछ स्कूलो को राज्य सरकार की ओर से चलाया जा रहा है।
आदर्श विद्यालयो मे सभी छात्रो के लिए एक सुरक्षित, प्रोत्साहित करने वाले शैक्षिक वातावरण मे सीखने एव विविध अनुभव प्रदान करने वाली अच्छी ढाचागत व्यवस्था एव समुचित ससाधनो की उपलबधता सुनिश्चित करने की बात कही गई है। इसमे स्कूलो मे उपस्थिति बढ़ाना तथा बुनियादी साक्षरता एव सख्या ज्ञान को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा। शिक्षा तक पहुच सुगम बनाकर स्कूल बीच मे छोड़ने को हतोत्साहित किया जाएगा। ये स्कूल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के कार्यान्वयन मे मदद करेगे और अपने-अपने क्षेत्रो मे उत्कृष्टता के अनुकरणीय विद्यालयो के रूप मे उभरेगे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply