Breaking News

अम्बिकापुर@नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर, 06 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। नशीली कफ सिरप के साथ बतौली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशीली कफ सिरप बेचने के लिए ग्राहक की लाश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बतौली थाना प्रभारी एसआई प्रमोद पांडेय को मंगलवार को मुखबिर से जानकारी मिली की बतौली मेन रोड में एक व्यक्ति सफेद झोला में नशीली कफ सिरप रख कर बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर बतौली थाना प्रभारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लेकर झोले की तलाशी ली तो 10 नग नशीली कफ सिरप पाया गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी रिंकेश गुप्ता को गिरफ्तार कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में प्रआर देवेन्द्र प्रताप सिंह, रवि शंकर, अशोक भगत, राजेश खलखो, पंकज लकड़ा व पुरेन्दर सिंह शामिल रहे।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply