लोरमी, 05 सितम्बर 2022। मुगेली जिले से मानवता को शर्मसार करने की घटना सामने आई है। एक अज्ञात महिला ने करीब 4 साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त बच्ची को नहर मे फेक दिया। जिसे खेत मे काम कर रहे तीन युवको ने देख लिया, नाबालिग बच्ची की जान लेने की नीयत से एक अज्ञात महिला नहर मे फेक कर बोड़तरा की तरफ भाग गई। मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची को नगर से आनन-फानन मे सकुशल बाहर निकाला गया। बच्ची को युवको ने नहर से निकालने के बाद गोड़खाम्ही के उप सरपच के घर के पास लाया। जहा घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणो की मदद से बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए लोरमी के 50 बिस्तर समुदायिक अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहा उसका उपचार किया जा रहा है। वही लोरमी पुलिस के ने उस अज्ञात महिला की पतासाजी की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शी सोहन साहू ने बताया कि, जब वह अपने खेत मे काम कर रहा था उसी दौरान एक अज्ञात महिला बच्ची को नहर मे फेक कर भाग निकली। जिसे वो देख नही पाया, हालाकि तत्काल पीडि़त बच्ची को नहर से बाहर निकाला गया। बच्ची का उपचार कर रहे डॉक्टर प्रदीप जायसवाल ने कहना है कि, बच्ची को अभी ऑक्सीजन मे रखा गया है। बच्ची के मुह से झाग आ रहा था। अभी उसकी स्थिति सामान्य है, लेकिन ऐसा लगता है की बच्ची मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिसका उपचार लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल मे किया जा रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur