Breaking News

अम्बिकापुर@राज्य शिक्षक सम्मान से अलंकृत हुईं दीपमाला व अनिता

Share

अम्बिकापुर 05 सितम्बर 2022(घटती-घटना) । शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य तथा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में सोमवार को राजभवन के दरबार हाल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिले के नवाचारी व्याख्याता श्रीमती दीपमाला देशमुख व शिक्षक एलबी श्रीमती अनिता तिवारी को राज्यपाल के हाथों राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दोनों शिक्षिकाओं को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021 के अंतर्गत पुरस्कृत किया गया है जिससे सरगुज़ा जिला गौरान्वित हुआ है।
उलेखनीय है कि कोरोना काल में भी इन दोनों शिक्षिकाओं ने बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मोहल्ला क्लास का आयोजन गांव गांव जाकर बच्चां को पढ़ाने का काम किया था।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply