Breaking News

अम्बिकापुर@हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल हुए कांग्र्रेसी

Share

अम्बिकापुर,04 सितम्बर 2022(घटती-घटना)। जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में सरगुजा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दल ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल रैली में शामिल हुआ। रैली स्थल पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरुद्ध हाथ में बैनर लेकर प्रदर्शन भी किया। 7 सितंबर से भारत जोडो यात्रा के पूर्व कांग्रेस का ये एक बडा कार्यक्रम है, जिसमें पूरे छत्तीसगढ से भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। केबिनेट मंत्री श्री टी एस सिंहदेव के निर्देश पर बढ़ी संख्या में सरगुजा संभाग के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। जिले से की खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, मेडिकल कॉरपोरेशन अध्यक्ष एवं लुंड्रा विधायक डॉ0 प्रीतम राम एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन सिमिती के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल भी रामलीला मैदान पर आयोजित रैली में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता के साथ सरगुजा जिले से रामलाल यादव, अनुक प्रसाद, रामयादव, जुगन राम, शिव बेक, गोपाल राम यादव, विजय यादव आदि कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply