Breaking News

अम्बिकापुर@किशोरी को भगाकर शादी का झांसा

Share


देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अम्बिकापुर,03 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। नाबालिग लड़की करीब 2 माह पूर्व सूरजपुर क्षेत्र के ग्राम बेलटीकरी से अपने मामा घर खरसुरा थाना उदयपुर आई थी, एवं घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजन ने इसकी रिपोर्ट उदयपुर थाने में दर्ज कराया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। थाना प्रभारी उदयपुर धीरेन्द्र नाथ दुबे एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपी के पता तलाश एवं गिरफ़्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था। जांच विवेचना पता चला की पखना पारा का विजय कुमार नाबालिग लड़की को भगा कर अपने घर में रखा है जो तत्काल स्टाप कि मदद से आरोपी के घर की घेराबंदी की गई, और आरोपी के घर से ही बालिका को बरामद किया गया। महिला अधिकारी द्वारा पूछताछ करने पर नाबालिग बालिका द्वारा बताया गया कि आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर भगा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाने की बात बालिका द्वारा बताई गई। आरोपी के द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में उप निरीक्षक समरेद्र सिंह, आरक्षक देवनारायण सिंह महिला आरक्षक सावित्री धुर्वे एवं नगर सैनिक अपीकेश्वर दास शामिल रहे।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply