Breaking News

अम्बिकापुर@94 लाख रुपए गबन के मामले में कृष्णा हुंडई के मैनेजर गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर 02 सितंबर 2022(घटती घटना)। धोखाधड़ी के मामले में गांधीनगर पुलिस ने कृष्णा हुंडई अंबिकापुर के प्रबंधन को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 94 लाख रुपए कंपनी का गबन करने का आरोप था। आरोपी द्वारा 5 सितंबर 2019 से 31 नवंबर 20211 के मध्य छल पूर्वक नई एवं पुरानी गाडिय़ों के बिक्री का रकम को गबन कर लिया गया था। कंपनी के संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी गौरव मोदी संचालक कृष्णा ऑटो प्राइवेट कोरबा द्वारा रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराया गया था कि कंपनी का सह संस्थान कृष्णा हुंडई अंबिकापुर जो की मनेन्द्रगढ़ रोड में स्थित है। जिसका प्रबंधन का कार्य दीपेश कुमार सिन्हा द्वारा 5 सितंबर 2019 से 31 नवंबर 2021 के मध्य छल पूर्वक नई एवं पुरानी गाडिय़ों के बिक्री का रकम करीब 94 लाख रुपए कंपनी का गबन कर लिया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था। गांधीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक कलीम खान व उनकी टीम द्वारा मामले की विवेचना की जा रही थी। सबंधित दस्तावेज तथा गवाहों का कथन के आधार पर आरोप सिद्ध होने पर आरोपी दीपेश कुमार सिन्हा निवासी जयनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो वह अना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में उप निरीक्षक विजय दुबे, सहायक उपनिरीक्षक विनय सिंह, आरक्षक प्रविंद सिंह, अरविंद उपाध्याय, अमृत सिंह, अनुज जयसवाल शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply