अनुभाग के सभी स्कूलों से आए छात्र / छात्राओ में हुए कई स्पर्धाएं, चयनित प्रतिभागियों को मिला पुरस्कार
वाड्रफनगर,31 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले में पुलिस विभाग की अनोखी पहल देखने को मिली , एक राष्ट्रीय उत्सव की भांति नशा मुक्ति अभियान के जरिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके समापन कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम शामिल हुए. 10 दिवसीय हुई प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया ।
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस अनुभाग अंतर्गत आने वाले तमाम स्कूली बच्चों के साथ नशा मुक्ति के लिए पुलिस ने जागरूकता अभियान छेड़ी. इसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. नशा मुक्ति अभियान में बच्चों का उत्साह देखने को मिला । बच्चों ने नाट्य रूपांतरण के साथ चित्रकला, रंगोली, नशे के खिलाफ निबंध लेख, भाषण प्रतियोगिता एवं देशभक्ति की भावनाओं को लेकर नृत्य की प्रस्तुति रंगमंच में दिए ।
समापन कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए , वहीं जिला कलेक्टर विजय दयाराम एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशिल नायक उपस्थित रहे । इस क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि में अशोक जयसवाल, हरिहर प्रसाद यादव , केदार यादव , खलील अहमद , मोनिश् अब्दुला , डीपी यादव , प्रेम लाल कुशवाहा,अमित यादव , असोक गुप्ता , अश्विनी यादव (बाबा), अखण्ड यादव, बजरंग बाबू गुप्ता,रामवृक्ष जगते , नन्दलाल सिंह श्यामले , रामदेव जगते , सुमन्त गुप्ता , अकील अहमद , ग्रिजेश पाठक, मुबारक अंसारी, राम सुंदर सिंह सहित सैकड़ो कांग्रेस के कार्यकर्ता सामिल रहे । जिला पंचायत सदस्य विनोद जायसवाल एवं राजेंद्र जायसवाल भी सामिल रहे । अनुभाग के अधिकारियो में एसडीएम दीपक निकुंज , उप वनमंडलाधिकारी अनिल पैकरा , तहसीलदार सुरेन्द्र पैकरा , तहसीलदार विष्णु गुप्ता , सीईओ प्रमोद सिंह , बीएमओ डॉ शसांक गुप्ता , सीएमओ अमलद्वीप मिंज सहित सभी विभागों के संस्था पमुख एवं उनकी टीम सामिल रहे । नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस जिला बलरामपुर के आयोजक में वाड्रफनगर टीम लीडर एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी विनोद पासवान के साथ बसंतपुर थाना प्रभारी कृष्णा पाटले , रघुनाथ थाना प्रभारी बाजीलाल , थाना प्रभारी सतीस सहारे , यातायात प्रभारी दिनेश साहू , बलंगी चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाम खान , चौकी डिंडो , थाना चलगली और सनावल के थाना के स्टाफ सहित ए.एस.आई महानंदी , राधेश्याम विश्वकर्मा , कुजूर , प्रधान आरक्षक नरेश मिंज , आरक्षक अंकित जायसवाल , शिवपटेल , विजय गुप्ता , अनुज जायसवाल , महिला आरक्षक भोली सहित बहुत संख्या ने पुलिस स्टाफ सामिल रहे । मंच के मुख्य संचालन पंकज पाण्डेय रहे जिनके सहयोग में मंच संचालन में लगी अंशू मिश्रा , बबिता पटेल रही एवं मंच में आतिथियो का सम्मान पूर्णिमा मण्डल एवं उनकी टीम ने किया । खेल प्रतियोगिता में मुख्य पीटीआई अनिल राजवाड़े के साथ अभिषेक सिंह एवं लक्ष्मण सिंह के साथ विभिन्न स्कुलो से आए स्टाफ सामिल रहे ।
इस दौरान 10 दिवसीय हुए प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया ।
सद्भावना क्रिकेट मैच प्रतियोगिता सीरीज में फाइनल पहुचे एसडीओपी / पुलिस चौकी वाड्रफनगर टीम एवं पत्रकार टीम जिसमे विजेता पुलिस टीम रही और उपविजेता पत्रकार टीम हुए ।
कार्यक्रम के समापन में एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा ने आये सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया साथ ही आयोजन को सफल बनाने में सामिल सभी सहयोगी सदस्यों का अभिनंदन किया ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur