Breaking News

कुसमी@महिलाओं ने निर्जला व्रत कर अपने दाम्पत्य जीवन की खुशहाली की कामना भगवान से की

Share


-उपेश सिन्हा-
कुसमी , 31 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया तीज व्रत का पर्व,इस पर्व को मानने के लिये पुरे एक दिन निर्जला व्रत महिलाये रखी , और इस दिन महिलाएं सज धजकर भगवान शिव और माँ पार्वती भगवान गणेश सहित अन्य देवी देवताओं की विधिविधान के साथ पुजा अर्चना की और फिर दुसरे दिन सुबह सुबह भगवान की पुजा अर्चना कर प्रारन के बाद अपना निर्जला व्रत तोड़ी, मान्यता है यह कि इस पर्व में महिलायें भगवान शंकर और माँ पार्वती की विधिवत पुजा अर्चना आरती कर उनसे अपने सुहाग की रक्षा की कामना रखती है साथ ही गृहस्थ जीवन मे सुख शांति समृद्धि भगवान के आशीर्वाद से बने रहे,इसी कामना के साथ कुसमी शहर की महिलाओं ने भी यह पर्व बड़ी धुमधाम उत्साह के साथ मनाया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply