Breaking News

अम्बिकापुर@सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए की हरितालिका तीज व्रत

Share

अम्बिकापुर,30 अगस्त 2022 (घटती-घटना)।. हरितालिका तीज पर्व मंगलवार को महिलाओं ने भक्तिभाव से मनाया। अखंड सौभाग्य की कामना का पावन व्रत तीज महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। कभी माता पार्वती ने भगवान शंकर के लिए इस व्रत को किया था। सुबह से ही महिलाएं तीज की तैयारी में लगी थी। पकवान, गुजिया बनाए गए इसके बाद स्नान-ध्यान कर पूजा-अर्चना किन। इस पर्व में महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। हिदू पंचांग के अनुसार भादो मास के शुक्ल पक्ष के तृतीय तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। नारी के सौभाग्य की रक्षा करने वाले इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने अक्षय सौभाग्य और सुख की कामना के लिए करती है। इस पर्व में बालू से भगवान शंकर, गणेश और पार्वती की प्रतिमा बनाकर महिलाएं पूजा-अर्चना कीं। सुहागिन महिलाएं श्रृंगार कर हाथों में मेहंदी रचा कर अपने अपने घरों व मंदिरों में पंडित जी से तीज व्रत की कथा सुनी। साथ ही भगवान से पति की लंबी उम्र व मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। वही पूजा पाठ के बाद भी महिलाओं का निर्जला व्रत जारी रहा। जो 24 घण्टे बाद बुधवार की सुबह व्रती पूजा अर्चना के बाद कठिन व्रत का जल ग्रहण कर पारण करेगी।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply