Breaking News

पणजी@सोनाली फोगाट को दो बार दी गई ड्रग्स

Share

सुधीर सागवान ने जबरन पिलाया था, पुलिस जाच मे पीए ने उगला सच
पणजी, 29 अगस्त 2022। बीजेपी नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट की हत्या मामले मे कई राज खुल रहे है। मौत से पहले सोनाली को उसके पीए सुधीर सागवान ने जबरन ड्रग्से पिलाया था। मामले का खुलासा करते हुए गोवा पुलिस ने मामले मे पूरी रिपोर्ट तैयार की है जिसमे सोनाली तक ड्रग्स कैसे पहुचा, कितनी बार दिया गया, कैसे पिलाई गई , इन सबका जिक्र है।
सोनाली फोगाट मर्डर की केस फाइल मे यह भी कहा गया है कि आरोपी सुधीर सागवान ने अपना जुर्म कबूला और बताया कि उसने जबरन ड्रग्स पिलाई थी। रिपोर्ट मे यह भी बताया गया है कि सुधीर और सुखविदर ने 5 हजार और 7 हजार रुपए मे ड्रग्स खरीदी थी।
पुलिस की कप्लेट कॉपी के मुताबिक, सोनाली फोगाट सुधीर पाल सागवान और सुखविदर वासी के साथ 22 अगस्त को फ्लाइट से गोवा पहुची थी।
यहा वह नॉर्थ गोवा के द ग्रैड लियोनी रिजॉर्ट मे रुकी थी।
यहा शाम को उन्हे एक बार ड्रग्स दी गई थी। इसके बाद रिसॉर्ट से वह करीब 10 बजे के बाद कर्लीस क्लब पहुची। सागवान और सुखविदर वासी भी उनके साथ थे। देर रात सुधीर सगवान ने सोनाली को दोरारा जबरन ड्रग्स पिलाई थी, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने से सोनाली फोगाट की मौत हो गई।


Share

Check Also

नई दिल्ली@कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही : स्मृति इरानी

Share नई दिल्ली,29 सितम्बर 2026। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस नेतृत्व की ओर …

Leave a Reply