लोगो मे स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ गुस्सा
बागपत, 29 अगस्त 2022। सोशल मीडिया पर 10 साल के एक लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे उसकी गोद मे 2 साल के मासूम भाई का शव नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगो मे स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ काफी गुस्सा है. 10 साल के इस लड़के का नाम सागर कुमार है.
पुलिस के अनुसार, 2 साल के मासूम बच्चे कला कुमार की शुक्रवार को उसकी सौतेली मा सीता ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी. दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर बैक के पास रोते हुए मासूम को चुप ना करा पाने पर महिला ने बच्चे को कार के आगे धक्का दे दिया. कार की टक्कर से मासूम की मौत हो गई. बागपत के सर्कल अधिकारी देवेद्र कुमार शर्मा ने कहा, स्थानीय लोगो ने हमे सूचित किया, जिसके बाद महिला के खिलाफ आईपीसी की सबधित धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया.
पोस्टमार्टम के बाद शव उसके पिता प्रवीण कुमार को सौप दिया गया, जो शामली जिले मे दिहाड़ी मजदूर है. प्रवीण के साथ उसका रिश्तेदार रामपाल और उसका बेटा सागर भी था. रामपाल ने आरोप लगाया कि प्रवीण ने बार-बार एक स्वास्थ्य अधिकारी से शव ले जाने के लिए एबुलेस उपलध कराने का अनुरोध किया. लेकिन उसके अनुरोध पर कोई ध्यान नही दिया गया.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur