अनुब्रत के करीबी तीन लोग गिरफ्तार
कोलकाता , 17 अगस्त 2022। सीबीआई ने शनिवार को पश्चिम बगाल के बीरभूम जिले मे पिछले साल हुए विधानसभा चुनावो के बाद हुई हिसा के सिलसिले मे कई स्थानो पर छापेमारी की। इस दौरान तृणमूल काग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुब्रत मडल के करीबी माने जाने वाले तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया। मडल को इस महीने की शुरुआत मे पशु तस्करी मामले मे गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह जेल मे है।
अधिकारियो ने कहा कि सीबीआई द्वारा इलाके मे उनके घरो पर छापेमारी के बाद तीन लोगो को ककलिताला से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के लिए बोलपुर से तीन और लोगो को हिरासत मे लिया गया था। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन लोगो ने विधानसभा चुनाव के बाद जिले मे हुई हिसा मे शामिल होने के लिए लोगो को उकसाया था। वे अनुब्रत मडल के बहुत करीबी है। वे सीधे तौर पर घरो मे तोड़फोड़ मे शामिल थे और उनके खिलाफ कई शिकायते है। उन्होने कहा कि उन्हे उनके घरो से सीबीआई के कैप कार्यालय ले जाया गया और घटो पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur