बिहार, 27 अगस्त 2022। ग्रामीण कार्य विभाग मे तैनात एक कार्यपालक इजीनियर के घर से करोड़ो का कैश बरामद हुआ है. निगरानी टीम ने कार्यपालक इजीनियर के ठिकानो पर शनिवार को छापेमारी की. इस दौरान घर से करीब 5 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए. इसके अलावा भारी मात्रा मे गहने और अन्य कीमती सामान भी मिलने की सभावना है. निगरानी टीम ने बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग मे तैनात कार्यपालक इजीनियर सजय कुमार राय के किशनगज और पटना स्थित ठिकानो पर शनिवार को छापेमारी की. नोटो की गिनती जारी है. निगरानी टीम ने भ्रष्ट इजीनियर सजय राय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है. शनिवार को उसके किशनगज और पटना के दानापुर स्थित दो ठिकानो पर छापेमारी की गई. सजय राय किशनगज प्रभाग मे तैनात है. घर से इतनी ज्यादा मात्रा मे नोट देखकर एकबार तो निगरानी टीम के अधिकारी भी चौक गए.
बरामद की गई राशि करीब 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है. हालाकि नोटो की पूरी गिनती होने के बाद ही सटीक राशि के बारे मे पता चल पाएगा. किशनगज मे सजय राय के आवास पर निगरानी के 14 अधिकारी मौजूद है.।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur