बेगलुरू 21 अगस्त 2022। कर्नाटक पुलिस ने एक गैर सरकारी सगठन के मालिक और उसके दो सहयोगियो को गिरफ्तार किया है। इन पर एक 25 वर्षीय महिला को जबरन देह व्यापार मे धकेलने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार लोगो की पहचान राजाजीनगर निवासी 36 वर्षीय के. लक्ष्मी उर्फ सगीतप्रिय उर्फ मजुला, कोलार के पास मलूर निवासी ब्रह्मेद्र रावण (26) और शेषाद्रिपुरम मे एक लॉज के मालिक सतोषकुमार (45) के रूप मे हुई है।
आरोपी ‘नव भारत’ नाम से एक एनजीओ चलाता है। पीडि़ता का परिचय कुछ दिन पहले हुआ था। आरोपी ने उसे नौकरी देने का वादा किया और उसे शिवानद सर्कल के एक लॉज मे ले गया और बद कर दिया। देह व्यापार मे शामिल होने के लिए पीडि़ता को जबरन प्रताडि़त किया जाता था, पीटा जाता था। हालाकि, पीडि़ता किसी तरह अपने दोस्त से सपर्क करने मे सफल रही और उसने अपनी आपबीती बताई।
पुलिस ने लॉज मे छापेमारी की और बाद मे महिला को छुड़ा लिया। पीडि़ता ने खुलासा किया कि आरोपी द्वारा लॉज भेजे गए लोगो ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 370 और अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम, 1956 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि वे उन लोगो को भी गिरफ्तार करेगे जिन्होने महिला से सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने आगे की जाच शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur