Breaking News

मथुरा,@बाके बिहारी मदिर हादसा

Share

मगला आरती मे शामिल होने मची होड़,रात 2 बजे हुई दो श्रद्धालुओ की मौत
मथुरा, 20 अगस्त 2022। जन्माष्टमी पर बाके बिहारी मदिर मे हादसा हो गया। शुक्रवार रात करीब 2 बजे श्रद्धालु मगल आरती के लिए पहुचे हुए थे । इसी दौरान 2 श्रद्धालुओ की मौत हो गई। दम घुटने की वजह से दोनो की मौत होना बताया जा रहा है । वही 6 श्रद्धालुओ की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है ।
बाके बिहारी मदिर मे रात 12 बजे श्रीकृष्ण का अभिषेक किया गया । इसके बाद ठाकुर जी का विशेष श्रृगार हुआ इस दौरान कपाट बद थे । भक्त मदिर के आगन मे इकट्ठा होते रहे. 1.45 बजे कपाट दोबारा खोले गए । इसके बाद 1.55 बजे मगल आरती शुरू हुई । मदिर के आगन मे एक साथ करीब 800 भक्त आ सकते है. लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यहा क्षमता से कई गुना ज्यादा श्रद्धालु पहुच गए. भीड़ ज्यादा होने की वजह से कुछ श्रद्धालुओ का दम घुटने लगा ।
व्यवस्था बिगड़ती देख श्रद्धालुओ को बाहर निकाला किया
सास लेने मे दिक्कत होने के बाद रेस्क्यू टीम दोनो को अस्पताल लेकर जा रही थी, लेकिन इससे पहले ही उन्होने दम तोड़ दिया । मदिर मे जिस समय हादसा हुआ उस समय कलेक्टर , एससपी , नगर आयुक्त समेत पुलिस बल मौजूद था । हालात बिगड़ने के बाद पुलिस के जवानो ने बेहोश हो रहे लोगो को मदिर से निकालना शुरू किया. जिसके बाद श्रद्धालुओ को अस्पताल भेजा गया ।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply