नई दिल्ली ,17 अगस्त 2022। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का रोहिंग्याओं को दिल्ली में घर और सुरक्षा देने वाले ट्वीट पर हंगामा मचा। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय को मामले में सफाई देनी पड़ी। मंत्रालय को कहना पड़ा कि रोहिंग्या शरणार्थियों को कहीं बसाने की योजना नहीं है। फिर निर्वासित किया जाएगा। अब हरदीप पुरी ने एक बार फिर ट्वीट किया और एमएचए के बयान को सही स्थिति बताया।
रोहिंग्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के ट्वीट पर विवाद शुरू हो गया है। पहले आम आदमी पार्टी ने उनके बयान का विरोध किया फिर विश्व हिन्दू परिषद ने कड़ी निंदा करते हुए रोहिंग्याओं को भारत से बाहर निकालने की बात कही। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय को सामने आना पड़ा और सफाई देनी पड़ी कि ऐसा कुछ होने नहीं जा रहा है।
दरअसल, हरदीप पुरी ने ट्वीट किया था कि सरकार ने रोहिंग्याओं को बुनियादी सुविधा और चौबीसों घंटे सुरक्षा के साथ फ्लैट उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। फिर मामले में विवाद खड़ा होने पर गृह मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने रोहिंग्याओं को एक नए स्थान पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा था। रोहिंग्या वर्तमान स्थान पर बने रहेंगे क्योंकि रू॥्र पहले ही विदेश मंत्रालय के माध्यम से संबंधित देश के साथ अवैध विदेशियों के निर्वासन का मामला उठा चुका है। मंत्रालय के अनुसार, अवैध विदेशियों को कानून के अनुसार उनके निर्वासन तक डिटेंशन सेंटर में रखा जाना है। दिल्ली सरकार ने वर्तमान स्थान को डिटेंशन सेंटर घोषित नहीं किया है। उन्हें तत्काल ऐसा करने के निर्देश दिए गए हैं।
अब हरदीप पुरी ने फिर ट्वीट किया है। गृह मंत्रालय के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि “रोहिंग्या अवैध विदेशियों के मुद्दे के संबंध में गृह मंत्रालय का बयान सही स्थिति बताता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur