Breaking News

कोरबा@कलेक्टर संजीव झा ने मानिकपुर पोखरी का औचक निरीक्षण कर कार्य योजना पर जल्द काम शुरू करने के दिये निर्देश

Share

कोरबा, 17 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। कोरबा के मानिकपुर की बंद कोयला खदान में भरे पानी को शहर वासियों के लिए सजाने का काम जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। वही कलेक्टर संजीव झा ने नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के साथ मानिकपुर पोखरी का औचक निरीक्षण किया और उसके सौंदर्यीकरण,पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं तथा कार्ययोजना पर चर्चा की। वही उन्होने पोखरी में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट,वॉटर स्पोर्ट्स,टॉय ट्रेन,जेट स्कॉय एवं अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुविधा विकसित करने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने पोखरी को सौंदर्यीकरण के लिए बनाये गये कार्य योजना की थ्रीडी मॉडल को पावर पांइट प्रेजेटेंसन के माध्यम से अवलोकन किया। कलेक्टर श्री झा ने एसईसीएल के अधिकारियों को मानिकपुर पोखरी के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए बनाई गई योजना को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply