बाहर निकलते ही पत्नी का काट दिया गला
बेगलुरु, 14 अगस्त 2022। कर्नाटक के फैमिली कोर्ट मे एक शख्स ने छुरी से अपनी पत्नी का गला काट दिया। यहा दोनो तलाक के लिए अर्जी देने के बाद काउसलिग सेशन मे शामिल होने के लिए आए थे। वारदात को अजाम देने के बाद पति ने वहा से भागने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद लोगो ने उसे पकड़ लिया।
आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वही, हमले के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहा उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि काउसलिग सेशन के दौरान दोनो इस बात पर सहमत हुए थे कि वे अपने बीच के मतभेदो को भूला देगे और अपने सात साल के वैवाहिक जीवन को टूटने से बचाएगे।
वाशरूम तक पीछा करता गया आरोपी
आरोपी पति की पहचान शिवकुमार के तौर पर हुई है, जिसकी पत्नी का नाम चैत्रा था। यह मामला हासन जिले के होलेनरसीपुरा फैमिली कोर्ट का है। एक घटे की काउसलिग के बाद जैसे ही महिला बाहर निकली। शिवकुमार उसके पीछे-पीछे वाशरूम तक गया। यहा अकेले पाकर उसने छुरी से उसका गला काट दिया और लहूलुहान हालत मे उसे छोड़कर भागने की नाकाम कोशिश की।
कोर्ट मे छुरी लेकर कैसे आया हमलावर
शिवकुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अधिकारी इस बात की जाच कर रहे है कि कैसे वह कोर्ट मे छुरी लेकर दाखिल हुआ। आरोपी ने जिस हथियार से वारदात को अजाम दिया, उसे बरामद कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के बाद मामले से जुड़े अन्य खुलासे हो पाएगे। घटनास्थल पर मौजूद लोगो से भी सवाल-जवाब किए जा रहे है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur