दुखद घटनाओ का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे मोदी:काग्रेस
नई दिल्ली, 14 अगस्त 2022। काग्रेस ने आरोप लगाया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने के पीछे प्रधानमत्री नरेद्र मोदी की वास्तविक मशा दुखद ऐतिहासिक घटनाओ को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने की है। काग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि विभाजन की त्रासदी का इस्तेमाल नफरत और पूर्वाग्रह की भावना को भड़काने के लिए नही होना चाहिए। उन्होने कहा कि नफरत की राजनीति हारेगी और काग्रेस गाधी, नेहरू, पटेल व अन्य नेताओ की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र को एकजुट करने का प्रयास जारी रखेगी।
प्रधानमत्री मोदी ने पिछले साल घोषणा की थी कि लोगो के सघर्ष और बलिदान की याद मे 14 अगस्त के दिन विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। जयराम रमेश ने ट्वीट किया, लाखो लोग विस्थापित हुए और जाने गई। उनके बलिदानो को भुलाया या निरादर नही किया जाना चाहिए। बटवारे की त्रासदी का दुरुपयोग नफरत और पूर्वाग्रह की भावना को भड़काने के लिए नही होना चाहिए। सच यह है कि सावरकर ने द्वि-राष्ट्र का सिद्धात दिया और जिन्ना ने इसे आगे बढ़ाया। पटेल ने लिखा था कि मुझे लगता है कि अगर विभाजन स्वीकार नही किया गया, तो भारत कई टुकड़ो मे बट जाएगा।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी याद करेगे, जिन्होने…काग्रेस नेता ने पूछा, क्या प्रधानमत्री आज जनसघ के सस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी याद करेगे, जिन्होने शरत चद्र बोस की इच्छा के खिलाफ बगाल के विभाजन का समर्थन किया था। वह तब स्वतत्र भारत की पहली कैबिनेट मे शामिल हुए थे जब विभाजन के दर्दनाक परिणाम स्पष्ट रूप से सामने आ रहे थे?
आधुनिक दौर के सावरकर-जिन्ना का प्रयास आज भी जारी
रमेश ने ट्वीट किया, देश को बाटने के लिए आधुनिक दौर के सावरकर और जिन्ना का प्रयास आज भी जारी है। भारतीय राष्ट्रीय काग्रेस गाधी, नेहरू, पटेल और अन्य नेताओ की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र को एकजुट करने का प्रयास जारी रखेगी। नफरत की राजनीति हारेगी।
प्रधानमत्री नरेद्र मोदी ने विभाजन के दौरान जान गवाने वाले लोगो को रविवार को श्रद्धाजलि दी और इतिहास के उस दुखद काल के पीडि़तो के धैर्य और सहनशक्ति की सराहना की। गौरतलब है कि 1947 मे भारत के विभाजन के दौरान हुए साप्रदायिक दगो मे लाखो लोग विस्थापित हुए थे और बड़ी सख्या मे लोग मारे गए थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur