Breaking News

सुकमा@पेड़ पर फसे 80 वर्षीय बुर्जुग लखमा नाग को सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू

Share

नगर सेनानी ऑन ड्यूटी :
सुकमा, 08 अगस्त 2022। गत दिवस से हो रही लगातार बारिश से जहा आमजन मानस को समस्या का सामना करना पड़ा है, आवागमन बाधित हुआ है वही आम जन की सहायता करने, उन्हे सुरक्षित स्थानो पर पहुचाने के राहत कार्य मे जिला नगर सेनानी के जवान पुलिस बल के साथ सतत् रुप लगे हुए है। सुकमा जिला के नगर सेनानी एव पुलिस बल के जवान अपनी कार्य कुशलता का परिचय दे रहे है।
किन्दरवाड़ा, पुसपाल के निवासी 80 वर्षीय बुर्जुग लखमा राम नाग प्रतिदिन की तरह कल भी सुबह नदी के उसपार अपने खेतो पर काम करने गए हुए थे, शाम को जब वह वापस लौटे तो दिनभर हुई तेज बारिश से अचानक नदी का जल स्तर बढ़ने लगा जिससे वह नदी को पार करने मे असमर्थ रहा। नजदीक के आम पेड़ पर चढ़कर स्वय को सुरक्षित किया और रातभर वही गुजारा। रात के समय जब परिजन उसे खोजने गए, तो लखमा राम ने टार्च के जरिए सकेत दिया।
सुबह तक जल स्तर और अधिक हो चुका था। परिजनो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस बल और नगर सेनानी को दी, जिस पर बिना विलम्ब लखमा राम को रेस्क्यू करने नगर सेना और पुलिस बल के जवान रवाना हुए। इस राहत दल मे नगर सेनानी गौतम नाग, प्रमोद, कमलेश, पकज, अश्विनी, देवसिह और राकेश रहे। बड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू दल ने लखमा राम नाग को सुरक्षित रुप से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। जिसपर सभी ने राहत की सास ली और रातभर पेड़ पर रहे लखमा राम के चेहरे पर सतोष का भाव था।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply