Breaking News

मथुरा (उप्र)@20 रुपये के लिए रेलवे के खिलाफ 2 दशक तक लड़ा मुकदमा,आखिरकार हुई जीत !

Share


रेलवे को एक माह मे 20 रुपये पर प्रतिवर्ष 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज लगाकार चुकानी होगी पूरी रकम
मथुरा (उप्र),08 अगस्त 2022। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक अधिवक्ता ने रेलवे से 20 रुपये के लिए 22 साल से अधिक समय तक लड़ाई लड़कर आखिरकार जीत हासिल कर ली है। अब रेलवे को एक माह मे उन्हे 20 रुपये पर प्रतिवर्ष 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज लगाकार पूरी रकम चुकानी होगी। साथ ही, आर्थिक व मानसिक पीड़ा एव वाद व्यय के रूप मे 15 हजार रुपये जुर्माने के रूप देने का निर्देश भी दिया गया है।
जिला उपभोक्ता फोरम ने पाच अगस्त को इस शिकायत का निस्तारण करते हुए अधिवक्ता के पक्ष मे फैसला किया। मथुरा के होलीगेट क्षेत्र के निवासी अधिवक्ता तुगनाथ चतुर्वेदी ने सोमवार को बताया कि 25 दिसबर 1999 को अपने एक सहयोगी के साथ मुरादाबाद जाने के वास्ते टिकट लेने के लिए वह मथुरा छावनी की टिकट खिड़की पर गए थे। उस समय टिकट 35 रुपये का था। उन्होने खिड़की पर मौजूद व्यक्ति को 100 रुपये दिए, जिसने दो टिकट के 70 रुपये की बजाए 90 रुपये काट लिए और कहने पर भी उसने शेष 20 रुपये वापस नही किए। चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होने यात्रा सम्पन्न करने के बाद ‘नॉर्थ ईस्ट रेलवे (गोरखपुर) तथा ‘बुकिग क्लर्क के खिलाफ मथुरा छावनी को पक्षकार बनाते हुए जिला उपभोक्ता फोरम मे शिकायत दर्ज कराई। 22 साल से अधिक समय बाद इस मामले का निपटारा हुआ।
उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष नवनीत कुमार ने रेलवे को आदेश दिया कि अधिवक्ता से वसूले गए 20 रुपये पर प्रतिवर्ष 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज लगाकर उसे लौटाया जाए। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता को हुई मानसिक, आर्थिक पीड़ा एव वाद व्यय के रूप मे 15 हजार रुपये बतौर जुर्माना अदा किया जाए। उन्होने यह भी आदेश दिया कि रेलवे द्वारा फैसला सुनाए जाने के दिन से 30 दिन के भीतर यदि धनराशि अदा नही की जाती, तो 20 रुपये पर प्रतिवर्ष 12 की बजाय 15 प्रतिशत ब्याज लगाकर उसे लौटाना होगा। अधिवक्ता तुगनाथ चतुर्वेदी ने कहा, रेलवे के बुकिग क्लर्क (टिकेट बुक करने वाले कर्मी) ने उस समय 20 रुपये अधिक वसूले थे। उसने हाथ से बना टिकट दिया था, क्योकि तब कप्यूटर नही थे। 22 से अधिक समय तक सघर्ष करने के बाद आखिरकार जीत हासिल की।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पेपर लीक से ध्वस्त हो रही शिक्षा व्यवस्था युवाओं का भविष्य संकट में : पवन खेड़ा

Share नई दिल्ली,01 जून 2026। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने …

Leave a Reply